लाइव न्यूज़ :

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो मई केरल में सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सत्ता में फिर से काबिज होने के लिए तैयार है और वह राज्य में जारी मतगणना के मद्देनजर आ रहे रुझानों में 140 में से कम से कम 94 सीटों पर आगे चल रहा है।

अगर वे जीत जाते हैं तो दक्षिणी राज्य में कम्युनिस्ट और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच सत्ता की अदला-बदली के चार दशक पुराने चलन को खत्म कर देंगे।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, एलडीएफ 85 सीटों पर आगे है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस नीत यूडीएफ 44 और भाजपा की अगुवाई वाला राजग तीन सीटों पर आगे है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, वाम मार्चा 14 जिलों में से 10 में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कन्नूर के धर्मादम निर्वाचन क्षेत्र में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 13,000 से अधिक मतों से आगे हैं।

उनके मंत्रिमंडल के कम से कम चार सहयोगी टी पी रामकृष्णन (पेरांबरा), एम एम मणि (उदुबनचोला), के. कृष्णकुट्टी (चित्तूर), और कडनपल्ली रामचंद्रन (कन्नूर) ने जीत दर्ज कर ली है लेकिन निर्वाचन आयोग ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

राज्य के मंत्री के के शैलजा, ए सी मोइदीन और के. सुरेंद्रन आगे चल रहे हैं जबकि जे मर्सीकुट्टी अम्मा शुरुआत से ही पीछे चल रहे हैं।

रमेश चेन्नीथला, ओम्मन चांडी, टी राधाकृष्णन और पी टी थॉमस समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आगे चल रहे हैं।

चांडी को उनके गढ़ पुथुपल्ली में मिले मतों में गिरावट ने कांग्रेस खेमे को हैरत में डाल दिया है। वह पिछले 50 वर्षों से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चांडी अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और छात्र नेता जैक सी थॉमस से दोपहर एक बजे तक महज 2,805 मतों से आगे चल रहे हैं।

पलक्कड में भाजपा ने बढ़त कायम रखी है जहां उसने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को उम्मीदवार बनाया था।

श्रीधरन (88) अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और दो बार के विधायक शफी परामबिल से 4,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन तथा अभिनेता से राज्यसभा सदस्य बने सुरेश गोपी क्रमश: नेमोम तथा त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

बहरहाल भाजपा की केरल ईकाई के प्रमुख के. सुरेंद्रन मंजेश्वरम और कोन्नी दोनों सीटों पर शुरुआत से ही पीछे चल रहे हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था।

भाजपा के अन्य नेता शोभा सुरेंद्रन, एम टी रमेश और पी के कृष्णदास अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में करीबी प्रतिद्वंद्वियों से काफी पीछे चल रहे हैं।

केरल कांग्रेस (एम) प्रमुख जोस के मणि पाला में पीछे चल रहे हैं। मौजूदा विधायक मणि सी कप्पन पाला में 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

ईसाई बहुल मध्य केरल में गहरी पैठ रखने वाली केसी (एम) ने हाल ही में विपक्षी दल यूडीएफ से दशकों पुराने अपने संबंध तोड़ लिए थे और एलडीएफ में शामिल हो गई थी।

रेवोल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) नेता टीपी चंद्रशेखरन की विधवा के के रामा का कोझीकोड जिले के वडकरा से बढ़त बनाना भी माकपा नीत मोर्चे के लिए एक झटका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल