लाइव न्यूज़ :

गौमाता की हत्‍या का उत्‍सव मनाने वाले कांग्रेसियों की सच्‍चाई जनता जानती है : ईरानी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:17 IST

Open in App

रायबरेली (उप्र) 27 दिसंबर केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्‍मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस की 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की सच्चाई भली भांति जानती है।

रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के छतोह (रायबरेली) विकास खंड के हाजीपुर गांव में पहुंची स्‍मृति ईरानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''केरल में गौमाता की हत्‍या करने का उत्‍सव मनाने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों की सच्‍चाई जनता भली-भांति जानती है।''

उन्होंने दावा किया, “जिन लोगों ने स्‍वयं किसानों की जमीन हड़प कर आज तक कब्‍जा जमाया है और जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्‍यम से गौमाता की निर्मम हत्‍या करके पूरे देश में उसका इश्‍तेहार छपवा दिया उनकी असलियत छिपी नहीं है।”

ईरानी ने कहा, “उत्‍तर प्रदेश की जनता इन लोगों को माफ करने वाली नहीं है। उत्‍तर प्रदेश की जनता यह अच्‍छी तरह जानती है कि गौमाता के संरक्षण में भारतीय जनता पार्टी ने कितना काम किया है। जनता यह भी जानती है कि गौमाता की हत्‍या करने का उत्‍सव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया है।”

ईरानी ने कहा, “मैं पूरी ज़िम्मेदारी के साथ कहती हूं कि गौमाता की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने ऐसे लोगों का प्रोत्साहन किया है और मेरा मानना है कि कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जनता भली-भांति जानती है।”

ईरानी ने छतोह प्रखंड के हाजीपुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान वह महिलाओं के बीच बैठी रहीं और कार्यक्रम के बाद उन्होंने महिलाओं से समस्याएं पूछी और उसके निराकरण का भरोसा दिया। ईरानी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग