लाइव न्यूज़ :

अभिव्यक्ति की आजादी न होने का प्रचार सच नहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- भारतीय मीडिया दुनिया के अन्य देश की तुलना में कहीं अधिक स्वतंत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 07:15 IST

उपराज्यपाल स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 'न्यूज़18 जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल' चैनल के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे'देश में 392 समाचार चैनल हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 100 चैनल की तुलना में काफी अधिक हैंः मनोज सिन्हा यह भारत में मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की वास्तविक प्रकृति के बारे में बहुत कुछ दर्शाता हैः मनोज सिन्हा

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि ऐसा प्रचारित किया जाता है कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा, ''देश में 392 समाचार चैनल हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका के 100 चैनल की तुलना में काफी अधिक हैं। यह भारत में मीडिया की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की वास्तविक प्रकृति के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है।''

उपराज्यपाल स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 'न्यूज़18 जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल' चैनल के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''हालांकि, हमें याद रखना चाहिए कि जब भारत के संविधान का निर्माण किया जा रहा था, तो सभी भारतीयों को अनुच्छेद 19 (1) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया था, लेकिन 19(2) के जरिये कुछ प्रतिबंध भी लगा दिए थे, जो मेरे हिसाब से केवल प्रतिबंध नहीं, बल्कि कर्तव्य हैं।''

भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर वैश्विक रिपोर्ट के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि भारत में मीडिया का फलता-फूलता परिदृश्य एक उदाहरण है कि मीडिया ''दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में कहीं अधिक स्वतंत्र है''। उन्होंने कहा, ''पिछले एक साल में, संयुक्त राज्य अमेरिका में 27, चीन में 51 और तुर्की में 25 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया, लेकिन भारत में यह आंकड़ा केवल सात का है।'' 

टॅग्स :मनोज सिन्हाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब