लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उनकी तस्वीर बनाने के लिए छठी कक्षा के छात्र की तारीफ की

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:01 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर महाराष्ट्र के परभणी में छठी कक्षा का छात्र अजय दाके अपने स्कूल में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसकी कला प्रतिभा की सराहना की है।

परभणी के बाल विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के छात्र अजय ने प्रधानमंत्री की एक तस्वीर बनायी और उन्हें भेज दिया था। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसे प्रधानमंत्री की ओर से इसका जवाब मिलेगा।

अजय के लिए उस समय खुशी का ठिकानाा नहीं रहा, जब उसे प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र मिला। प्रधानमंत्री ने पत्र में छात्र की ‘‘असाधारण कला प्रतिभा’’ की सराहना की थी।

मोदी ने पत्र में लिखा, ‘‘अपने पत्र में आपने देश के बारे में जो विचार व्यक्त किए हैं, आपके विचारों की सुंदरता को दर्शाते हैं।" उन्होंने अजय को प्रोत्साहित किया कि वह अपनी सृजनात्मकता का उपयोग समाज की भलाई के लिए करें।

प्रधानमंत्री ने लिखा, "मुझे आशा है कि आप अपने कौशल का उपयोग मौजूदा मुद्दों के बारे में अपने मित्रों और समाज में जागरूकता लाने के लिए करेंगे।’’ इसके साथ ही उन्होंने छात्र को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दीं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से, वह अक्सर छात्रों से परीक्षा, अध्ययन और वैज्ञानिक स्वभाव जैसे प्रासंगिक विषयों पर संवाद करते हैं।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, "अपने प्रिय प्रधानमंत्री के प्रति आभार और स्नेह जताने के लिए, छात्र भी उन्हें पत्र और ईमेल लिखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम