लाइव न्यूज़ :

"स्पीकर का पद राजनीति से परे, संवैधानिक होता है", कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2023 08:50 IST

कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने कहा कि स्पीकर की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक पद है और इसे धार्मिक या राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने स्पीकर पद की भूमिका पर की टिप्पणी उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक पद है, इसे धार्मिक या राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिएइससे पहले सिद्धारमैया सरकार के मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने एक मुस्लिम को स्पीकर बनाया है

बेंगलुरु:कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने स्पीकर की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक पद है और इसे धार्मिक या राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

स्पीकर खादर का यह बयान सिद्धारमैया सरकार के मंत्री ज़मीर अहमद खान के उस विवादास्पद बयान के बाद आया है, जिन्होंने मंत्री खान ने दावा किया था कि कांग्रेस ने एक मुस्लिम व्यक्ति को स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है, जिनके सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सलाम करते हैं और 'साहब नमस्कार' कहते हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मंत्री ज़मीर अहमद खान ने कहा था कि कर्नाटक में अब भाजपा विधायक विधानसभा में मुस्लिम स्पीकर के प्रति सम्मान दिखाते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में 17 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

मंत्री खान ने अपने इस बयान में विशेष रूप से कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर का जिक्र करते हुए कहा, “कर्नाटक के इतिहास में कोई भी मुस्लिम समुदाय से विधानसभा का अध्यक्ष नहीं बना था। कांग्रेस पार्टी ने यूटी खादर को विधानसभा स्पीकर बनाया है और आज की तारीख में भाजपा के अच्छे-अच्छे नेता यूटी खादर के सामने खड़े होकर 'साहब नमस्कार' कहते हैं। उन्हें किसने बनाया? इसी कांग्रेस ने बनाया।''

मंत्रा ज़मीर अहमद खान के टिप्पणियों के जवाब में स्पीकर खादर ने कहा कि स्पीकर का पद राजनीति और धर्म से परे है। उन्होंने जोर देकर कहा, ''मुझे जो सम्मान दिखाया गया वह स्पीकर पद के प्रति सम्मान है। हमें पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।''

स्पीकर ने कहा कि वह दूसरों की टिप्पणियों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे जाति या धर्म के आधार पर इस पद के लिए नहीं चुना गया है। मेरी नियुक्ति पात्रता और इस विश्वास पर की गई है कि मैं संविधान के अनुसार काम करता हूं। मैं सम्मान देता हूं और बदले में सम्मान पाता हूं. मैं सभी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले वक्ता के रूप में काम कर रहा हूं।"

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण