लाइव न्यूज़ :

"जो व्यक्ति शराब के नशे में संसद में आता था, आज वह राज्य चला रहा है," संसद में भगवंत मान पर हरसिमरत कौर की टिप्पणी

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2022 16:07 IST

शिरोमणि अकाली दल की सासंद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, जो व्यक्ति संसद में शराब के नशे में आया करता था, वही अब राज्य चला रहा है। उनके पास बैठने वाले सदस्यों ने सीट बदलने की शिकायत की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, जो व्यक्ति संसद में शराब के नशे में आया करता था, वही अब राज्य चला रहा हैएएनआई ने अकाली सांसद का सदन में भगवंत मान को लेकर टिप्पणी करते हुए उनका वीडियो शेयर किया है

नई दिल्ली:शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की सासंद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोकसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ऐसी टिप्पणी की कि पूरा सदन हंसने लगा। निचले सदन में वक्तव्य देते हुए एसएडी सांसद ने कहा, हमारे राज्य (पंजाब) के मुख्यमंत्री कुछ महीने पहले सदन में बैठते थे। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति संसद में शराब के नशे में आया करता था, वही अब राज्य चला रहा है। उनके पास बैठने वाले सदस्यों ने सीट बदलने की शिकायत की थी। 

एएनआई ने अकाली सांसद का सदन में भगवंत मान को लेकर टिप्पणी करते हुए उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि हमारे सूबे का मुख्यमंत्री 6 महीने-10 महीने पहले वहां बैठते थे, उन्होंने कहा, पूरा सदन जानता है कि पंजाब का वर्तमान मुख्यमंत्री वहां बैठा करते थे। उन्होंन कहा कि लोग जो उनके पास बैठा करते थे, वे शिकायत करते थे कि उनकी सीट बदल दें। उनमें उनके सदस्य भी शामिल थे। 

उन्होंने आगे कहा, जो मुख्यमंत्री संसद में 11 बजे दारू पीकर आता था, आज वह सूबा चला रहा है। उनकी इस बात पर केंद्रीय गृहमंत्री और अन्य सदस्य हंसते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये हमारे सूबे के बदलाव वाले मुख्यमंत्री बन गए और उसके ऊपर दो सुपर मुख्यमंत्री बैठे हुए हैं। 

उन्होंने कहा, दस महीने (मान की सरकार के) में राज्य में शराब से ये हालात हो गए कि आज सड़कों पर लिखा होता है, कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। लेकिन यहां शराब के नशे में गाड़ी का क्या राज्य चला रहे हैं। उनके इस वक्तव्य पर सदन में उनके पीछे बैठे सदस्य भी मुस्कराने लगते हैं।     

टॅग्स :हर्सिम्रत कौर बादलभगवंत मानशिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम