लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 157 हुई

By भाषा | Updated: September 26, 2021 11:11 IST

Open in App

लेह, 26सितम्बर लद्दाख में रविवार को कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद इस केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,778 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नौ और मरीजों के इस संक्रमण से मुक्त हो जाने के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 157 रह गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक इस संक्रमण से 207 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 149 और करगिल के 58 लोग थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों जिलों में 4,789 लोगों की कोविड-19 जांच की गयी थी जिनमें एक संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि लेह में पांच और कोविड-19 रोगी संक्रमणमुक्त हुए। अब तक 20,414 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में कोविड-19 के 157 रोगियों का उपचार चल रहा है जिनमें 153 लेह में और चार करगिल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर