लाइव न्यूज़ :

भूखंड के पुन: आवंटन का मामला, अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सुनवाई पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जुलाई पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के खिलाफ एक भूखंड के पुन: आवंटन मामले में मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगा दी।

उच्च न्यायालय ने यह रोक दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए लगाई । एक याचिका पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की तरफ से दायर की गयी थी जबकि दूसरी याचिका एजेएल की तरफ से दाखिल की गयी थी ।

पूर्व मुख्यमंत्री के अधिवक्ता अर्शदीप सिंह चीमा ने फोन पर इसकी जानकारी दी ।

चीमा ने कहा, ''मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है और सुनवाई की अगली तारीख 11 अगस्त निर्धारित की गयी है।''

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुड्डा ने मामले में सीबीआई अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। सीबीआई अदालत ने 16 अप्रैल को मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ आरोप तय किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन