लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में पिछले सप्ताह बरामद पदार्थ रेडियोधर्मी कैलिफोर्नियम नहीं: परमाणु ऊर्जा विभाग

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:54 IST

Open in App

परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोलकाता में दो व्यक्तियों से मिला पदार्थ ‘रेडियोधर्मी’ नहीं है और यह बेहद कीमती ‘कैलिफोर्नियम’ नहीं है, जैसा कि पहले माना जा रहा था। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने पिछले बृहस्पतिवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 250 ग्राम का पदार्थ बरामद किया था, जिसके कैलिफोर्नियम होने का संदेह था तथा उसकी कीमत 4,250 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। डीएई की ओर से जारी बयान में कहा गया, “प्रयोगशाला में पदार्थ की जांच और विश्लेषण करने के बाद डीएई यह स्पष्ट करता है कि पदार्थ कैलिफोर्नियम नहीं है। यह प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुआ पदार्थ है और रेडियोधर्मी नहीं है।” मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि सीआईडी के दल ने पत्थरों में छुपा कर लाए जा रहे पदार्थ को बरामद किया था। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों के पास से 250 ग्राम वजनी दो पत्थर बरामद किये गए थे। कैलिफोर्नियम का इस्तेमाल नाभिकीय संयंत्रों में किया जाता है। खबर के अनुसार, अपराध जांच शाखा (सीआईडी) इस पदार्थ के स्रोत का पता लगा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 जनवरी को लापता हुई थी निकिता गोडिशाला?, पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ चाकू से गोंदा शव, गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के बाद अमेरिका से भारत भागा?

क्राइम अलर्टबिहार विशेष निगरानी अन्वेषण ब्यूरोः 2025 में 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR, 15 पर आय से अधिक संपत्ति और रिश्वत लेते 12 को धर दबोचा

क्राइम अलर्टजांच घेरे में 719 सरकारी कर्मचारी, फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का प्रयोग कर नौकरी?, सतारा में 78, पुणे में 46 और लातूर में 26 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज, जानें आगे क्या?

क्राइम अलर्टश्योपुर कोर्टः 32 लाख की एफडी, मां उषा देवी को सीढ़ी से दिया धक्का, मौत नहीं हुई तो लोहे की छड़ से सिर पर वार कर गला दबाया, बेटे दीपक पचौरी को फांसी की सजा

क्राइम अलर्टअपराध शाखा का अधिकारी बोल रहा हूं और छापेमारी में आपके बैंक खाते-डेबिट कार्ड का विवरण मिला,  70 साल के डॉक्टर, 8 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 30000000 की ठगी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण