लाइव न्यूज़ :

एम्स की स्थापना का दीर्घावधिक लक्ष्य लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि देश के विभिन्न भागों में नए एम्स की स्थापना का लघुआवधिक लक्ष्य सभी क्षेत्रों में किफायती स्वास्थ्य सेवा के अंतर को कम करना है वहीं दीर्घावधिक लक्ष्य सामान्य लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

हर्षवर्धन एम्स गुवाहाटी में एमबीबीएस छात्रों के पहले बैच की पढ़ाई शुरू होने के अवसर उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे भी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, हर्षवर्धन ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ दृष्टिकोण का याद दिलाया।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के पांचवें चरण के तहत गुवाहाटी में एम्स की स्थापना की गई है।

बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में नए एम्स की स्थापना का लघुआवधिक लक्ष्य सभी क्षेत्रों में किफायती स्वास्थ्य सेवा के अंतर को कम करना है वहीं दीर्घावधिक लक्ष्य सामान्य लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।’’

असम के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद पर खुशी जाहिर करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘यह 700 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा जिसमें विभिन्न विभाग होंगे और सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी होंगे। यह सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसपर 1,123 करोड़ रुपये की लागत आनी है, जिसमें से 185 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों की खरीद की जाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि उन्हें आशा है कि यह परियोजना जल्दी पूरी हो जाएगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक 1000 मरीज पर एक डॉक्टर के अनुपात को इसी साल प्राप्त करने के सरकार के लक्ष्य पर उन्होंने कहा कि 2013-14 के शिक्षण सत्र से छह नए एम्स में एमबीबीएस के छात्रों के लिए सीटों की संख्या बढ़कर 600 हो गई है जिससे 300 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को लाभ हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्स गुवाहाटी सहित नए एम्स के शुरू होने के बाद देश में सरकारी संस्थानों में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 42,545 हो गई हैं और सरकार का लक्ष्य इन्हें बढ़ाकर 80,000 करने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर