लाइव न्यूज़ :

लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाने के आरोपी के परिवार ने कहा, ‘वह निर्दोष है’

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:09 IST

Open in App

तरन तारन, 27 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाने के आरोपी व्यक्ति के परिवार ने बुधवार को कहा कि वह निर्दोष है क्योंकि वह अपने साथी प्रदर्शनकारी के कहने के बाद झंडे के खंभे पर चढ़ा था ।

मेहल सिंह ने बताया कि उनका पोता जुगराज केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के एक समूह के साथ उनके आंदोलन में तथा ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिये दिल्ली सीमा पर गया था ।

ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाने के बाद भारी आक्रोश पैदा हो गया ।

पंजाब के तरन तारन जिले के वान तारा सिंह गांव के रहने वाले मेहल ने कहा कि लाल किले पर सिख धर्म का प्रतीक ‘निशान साहिब’ लगाने की जुगराज की कोई मंशा नहीं थी ।

मेहल ने कहा, ‘‘एक साथी प्रदर्शनकारी ने उससे (जुगराज से) ध्वज के खंभे पर चढ़ने के लिये कहा क्योंकि इससे पहले दूसरे लोग ऐसा नहीं कर सके थे। जुगराज इसके बाद उस पर चढ़ने और धार्मिक झंडा लगाने के लिये तैयार हो गया ।’’

मेहल ने अपने पोते के बारे में कहा, ‘‘वह निर्दोष है ।’’

उन्होंने आशंका जतायी कि जुगराज को पकड़ने के लिये पुलिस अब उनके घर पर छापेमारी करेगी ।

जुगराज, बदलदेव सिंह का बेटा है । बलदेव के तीन और बच्चे हैं। गांव में परिवार के पास तीन एकड़ कृषि भूमि है ।

हाथों में लाठी, तिरंगा और यूनियन के झंडे लिये हजारों किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टरों पर सवार होकर विभिन्न स्थानों पर अवरोधकों को तोड़ते हुए राजधानी में प्रवेश कर गये जिनकी विभिन्न जगहों पर पुलिस के साथ झड़प हुयी। इनमें से कुछ किसान लाल किले की घेराबंदी करने के लिये विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से निकल पड़े ।

लाल किले में प्रवेश करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने ‘निशान साहिब’ एवं किसानों का झंडा ध्वज के खंभे पर लगा दिया जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश पैदा हो गया ।

निशान साहिब झंडा सिख धर्म का प्रतीक है और यह सभी गुरुद्वारा परिसरों में दिखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो