लाइव न्यूज़ :

परिस्थितियों के आधार पर नासिक में संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया जाएगा: भुजबल

By भाषा | Updated: March 27, 2021 00:37 IST

Open in App

नासिक, 26 मार्च महाराष्ट्र के नासिक शहर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,63,992 तक पहुंच गई। पिछले मार्च में महामारी के प्रकोप के बाद यह एक दिन में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में कोविड-19 के नौ और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,283 हो गई।

इस बीच, महाराष्ट्र के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि आठ दिनों की परिस्थितियों पर निगरानी के बाद नासिक में संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

संक्रमण के हालात पर समीक्षा बैठक करने के बाद भुजबल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि लॉकडाउन लागू करने से आम लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, खासकर गरीब लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मंत्री ने कहा कि अगर लोग कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करते तो लॉकडाउन लागू करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर