लाइव न्यूज़ :

अगले हफ्ते चुनावी राज्य असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी असम और पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा दोनों चुनाव आयुक्तों सुशील चंद्रा व राजीव कुमार के साथ अगले हफ्ते के शुरू में दोनों राज्यों का दौरा करेंगे।

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन अधिकारियों से मुलाकात के लिये पहले से ही पश्चिम बंगाल में हैं। यह जैन का दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा है।

निर्वाचन आयोग की तरफ से एक अन्य अधिकारी को असम की स्थिति का जायजा लेने के लिये वहां भेजा गया है।

एक पदाधिकारी ने कहा, “दोनों अधिकारी शुक्रवार को आयोग को अपने दौरे से संबंधित जानकारी देंगे जिसके बाद अगले हफ्ते के शुरु में असम और पश्चिम बंगाल का उसी क्रम में दौरा करेगा।”

जिन राज्यों में चुनाव होना है वहां के लिये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले आयोग का दौरा करना सामान्य बात है। हालांकि बिहार में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में उसने तारीखों की घोषणा के बाद राज्य का दौरा किया था।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम,केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं का मौजूदा कार्यकाल इस साल मई और जून की विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है। विधानसभा चुनावों के अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों के लिये केंद्रीय सुरक्षा बलों की उपलब्धता और जरूरत के संबंध में चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर