लाइव न्यूज़ :

बनारस के डीएम ने जनता को दिया न्योता, बोले- "भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को। 07 मार्च को भूल न जाना, वोट डालने आने को"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2022 18:03 IST

वाराणसी के जिलाधिकारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में काशी की जनता को शामिल होने के लिए अपनी ओर से एक निमंत्रण पत्र छपवाया है। यह निमंत्रण पत्र ठीक वैसे ही जैसे की आम शादी-विवाह के मौके पर छपते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी जिला निर्वाचन ने मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए निमंत्रण पत्र छपवाया हैवाराणसी जिला प्रशासन 7 मार्च को आखिरी चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैंछपे हुए निमंत्रण पत्र में मतदान की दिन और तारीख को भी अंकित किया गया है

वाराणसी: यूपी चुनाव 2022 के आखिरी चरण में होने वाला मतदान सोमवार 7 मार्च को संपन्न होगा। इसके लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने व्यापक तौर पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।

वाराणसी का जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान कार्यक्रम चला रहा है। ऐसे में मतदान से एक दिन पहले वाराणसी के जिलाधिकारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में काशी की जनता को शामिल होने के लिए अपनी ओर से निमंत्रण पत्र छपवाया है। यह निमंत्रण पत्र ठीक वैसे ही जैसे की आम शादी-विवाह के मौके पर छपते हैं। 

मतदान के लिए छपे निमंत्रण पत्र में वाराणसी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लिखा गया है, "भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण तुम्हे बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना वोट डालने आने को।" इसके बाद निमंत्रण पत्र में मतदान दिवस और तारीख को अंकित किया गया है, 'सोमवार , 7 मार्च 2022'। कार्ड में  स्थान की जगह 'आपका मतदान केंद्र' लिखा है। निमंत्रण के निवेदक के तौर पर 'जिला निर्वाचन कार्यालय, वाराणसी' लिखा गया है।

इस आमंत्रण पत्र के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बताया गया कि मतदान सभी बालिग नागरिकों का राष्ट्रीय अधिकार है। ऐसे में वाराणसी जिला प्रशासन काशी की जनता से 7 मार्च को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रहा है। प्रशासन काशी की जनता को बताना चाहता है कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। नागरिक बड़े पैमाने पर अपने घरों से निकलें और मतदान करें। इस मतदान के कारण ही उन्हें एक सशक्त और विकास परख सरकार मिलेगी।

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने काशी की आम जनता से कहा कि मतदाता सात मार्च को पूरे उत्साह और उमंग के साथ निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें और नई सरकार को चुनने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022वाराणसीKashiचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब