लाइव न्यूज़ :

बिस्तरों के आवंटन में पारदर्शिता के अनुरोध वाली याचिका पर अदालत ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका में सोमवार को अनुरोध किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल बिस्तरों के आवंटन में कथित तौर पर ''वीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्ति) संस्कृति'' का अनुसरण कर रहे हैं, इसलिए बिस्तर की उपलब्धता के बारे में पता लगाने के लिए कोविड-19 मरीजों के लिये एक केंद्रीकृत एवं पारदर्शी तंत्र की आवश्यकता है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर 21 मई तक याचिका पर जवाब देने को कहा।

आतिथ्य क्षेत्र में कार्यरत दिल्ली निवासी मंजीत सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि स्वास्थ्य आपातकाल की वर्तमान परिस्थिति में, जहां बिस्तरों की मांग इसकी आपूर्ति से अधिक है, ''कुछ ऐसा तंत्र होना चाहिए ताकि कोविड-19 मरीजों को शहर के अस्पतालों में बिस्तरों का आवंटन मनमाने और अनुचित तरीके से नहीं होना सुनिश्चित किया जा सके।''

सिंह की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील विवेक सूद ने अदालत से कहा कि लोग अस्पतालों के बाहर बिस्तरों के लिए नहीं भटक सकते इसलिए एक ऐसा तंत्र बनाना होगा, जहां प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों को बिस्तर खाली होने पर सूचित किया जा सके और उनकी बारी के अनुसार बिस्तर आवंटित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल