लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस का अन्याय देश कभी...,': विपक्ष पर भड़के मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन, दिखे अनोखे अंदाज में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2026 16:35 IST

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता से और जनता ने उनके साथ दिल खोलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और किसानों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।  

Open in App
ठळक मुद्देजल गंगा संवर्धन से बदल रही जल स्रोतों की तस्वीरकिसान कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों में भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अप्रैल को एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। वे अचानक राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' तो सुनी ही, साथ ही वहां मौजूद आम जनता से संवाद भी किया। उन्हें अपने बीच पाकर लोग भी उत्साह से भर गए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता से और जनता ने उनके साथ दिल खोलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और किसानों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार तीसरे साल जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। सरकार के बेहतर कार्यों से तस्वीर बदल रही है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों को नया जीवन मिल रहा है। इस दिशा में मध्यप्रदेश बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

किसान हितैषी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से गेहूं के साथ ही चना और मसूर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के षडयंत्र के कारण यह सफल नहीं हो सका। 

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, प्रेरणा और नई चेतना का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शुद्ध गैर राजनीतिक बातों के साथ देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम करते हैं।

माफी मांगे कांग्रेस

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा। बहनों को उनका हक दिलाने के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पांच पीढ़ियां नारी सशक्तिकरण के खिलाफ नकारात्मक रवैया अपनाती आ रही हैं।

जनता से साझा किए विचार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रेस्टॉरेंट में ही युवाओं से आत्मीय संवाद किया। उनके साथ स्वल्पाहार कर नारी शक्ति वंदन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में बेटियों की शिक्षा, महिला सुरक्षा, आजीविका, समान वेतन और इन्हें स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

भारतआज रात 9 बजे क्या करेंगे सीएम मोहन यादव?, सोशल मीडिया पर लाइव जनता से रूबरू

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

भारत अधिक खबरें

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे