लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के दौरान राज्यों के साथ खड़ी रही केंद्र सरकार: मांडविया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:27 IST

Open in App

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान केन्द्र सरकार राज्यों के साथ खड़ी रही है और केन्द्र की आपातकालीन वित्तीय सहायता ने कोविड ​​​​-19 का मजबूती से सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना तृतीयक चिकित्सा देखभाल में क्षेत्रीय असंतुलन को दुरुस्त कर रही है और पिछड़े राज्यों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रही है।बयान में कहा गया है कि मांडविया एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने झारखंड के देवघर जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक आयुष भवन, रैन बसेरे और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाओं के लिये नए भवन का उद्घाटन किया।बयान के अनुसार मंत्री ने कहा कि अब लोगों को देवघर में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 मई, 2018 को रखी गई थी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोग रैन बसेरों में रहकर अपना इलाज करा सकते हैं। मांडविया ने कहा कि संस्थान न केवल देवघर के 15 लाख निवासियों बल्कि झारखंड के 3.19 करोड़ लोगों की भी सेवा करेगा। बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में केंद्र सरकार महामारी के दौरान राज्यों के साथ खड़ी रही है। मांडविया ने कहा कि ईसीआरपी-1 और ईसीआरपी-2 (आपातकालीन कोविड-19 प्रतिक्रिया पैकेज) ने कोविड-19 से मजबूती से निपटने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में झारखंड की हर संभव मदद की है। दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित 'अंत्योदय' - समाज के अंतिम नागरिक की सेवा - की अवधारणा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को लागू करने के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रयासों का मार्गदर्शक सिद्धांत है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, पटना, जोधपुर और ऋषिकेश में एम्स अब पूरी तरह कामकाज शुरू हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"