लाइव न्यूज़ :

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र के परिसर में उपचार, अनुसंधान से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं होगी : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरजीसीबी) के दूसरे परिसर को विभिन्न सुविधाओं के साथ महत्वपूर्ण केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें कैंसर के उपचार के लिए इम्यूनोथेरेपी और चिकित्सीय एंटीबॉडी के अनुसंधान से जुड़ी सुविधाएं भी होंगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आरजीसीबी की 13 वीं आम सभा को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि केरल में विभिन्न कैंसर अस्पतालों के साथ इस केंद्र के तालमेल से किफायती कीमत पर कैंसर के खिलाफ अत्याधुनिक कोशिका आधारित उपचार पद्धति को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि देश ने वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान से दुनिया को अपनी क्षमता दिखायी है।

एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘हमारे संस्थानों ने आत्मनिर्भरता की भावना से प्रेरित होकर कोविड-19 के कारण अप्रत्याशित चुनौतियों से निपटने में बेहतरीन योगदान दिया है।’’

आम सभा के सामने रखी गयी 2019-20 की कार्य रिपोर्ट में कहा गया कि दूसरे परिसर का नाम ‘श्री गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर नेशनल सेंटर फॉर कॉम्पलेक्स डिजीज इन कैंसर एंड वायरल इनफेक्शन’ रखने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित होगा।

पहले चरण का काम पूरा होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस केंद्र के बनने से केरल में विषाणु जनित और जीवाणु जनित रोगों से निपटने में बड़ी सहायता मिलेगी क्योंकि वर्तमान में राज्य में बीएसएल-3 प्लस (जैव सुरक्षा स्तर) का केंद्र नहीं है। नए केंद्र में नयी पीढी के प्रोटोन और न्यूक्लिक एसिड आधारित टीकों के विकास पर भी काम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?