लाइव न्यूज़ :

पंजाब में भाजपा नेताओं पर कथित हमला अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की विफलता है: अविनाश राय खन्ना

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:12 IST

Open in App

शिमला, 28 दिसंबर वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने सोमवार को कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी के नेताओं पर कथित हमला अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की विफलता है क्योंकि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

पंजाब के बठिंडा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ किसानों ने कथित रूप से बाधा डाली थी और भाजपा की जिला इकाई द्वारा तैयार किये गये मंच पर तोड़फोड़ की ।

कुछ सप्ताह पहले होशियापुर में भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की कार पर किसानों के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया था।

खन्ना ने यहा संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह (हमला) सरकार की विफलता है क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। ’’

कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा भाजपा से नाता तोड़ लेने के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेता तो लंबे समय से मांग कर रहे थे कि पार्टी को राज्य में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ना चाहिए।

खन्ना ने कहा कि भाजपा अब राज्य में विधानसभा की सभी 117 और लोकसभा की 13 सीटों पर अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और इससे पंजाब में पार्टी को जनाधार बढ़ाने का मौका मिलेगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन को हल्के में नहीं लिया, इसलिए उसने आंदोलनकारी किसानों के साथ कई दौर की बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं