लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 12:53 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 11 जनवरी नोएडा पुलिस ने एक युवक की अपनी बहन से बदसलूकी का विरोध करने पर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के कोंडली में रहने वाली युवती तथा उसका भाई रामबाबू (22) शुक्रवार रात नोएडा की एक कंपनी से अपने घर के लिए निकले थे, तभी शराब के नशे में धुत दो युवकों ने बदनीयत से युवती को धक्का मारा। इस बात से क्रोधित युवती ने उनमें से एक को थप्पड़ मार दिया।

सिंह ने बताया कि बदमाश युवती को मारने के लिए आगे बढ़े, जिसका उसके भाई ने विरोध किया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रामबाबू पर चाकू से हमला कर दिया ,जिससे उसकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि युवती ने घटना की रिपोर्ट सेक्टर 20 थाना में दर्ज कराई है और पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस घटना में सर्वेश कुमार तथा शनि नामक दो बदमाश शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया और सनी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि सनी को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान