लाइव न्यूज़ :

सबरीमला के लिए रवाना हुआ 'थंका अनकी' जुलूस

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:16 IST

Open in App

पथनमिथट्टा (केरल), 22 दिसंबर भगवान अयप्पा की पवित्र ‘थंका अनकी’ (स्वर्ण पोशाक) को लेकर वार्षिक जुलूस बुधवार को यहां अराणमुला से सबरीमला मंदिर के लिए रवाना हुआ।

पोशाक को अराणमुला पार्थसारथी मंदिर में रखा जाता है और इसे मंडला तीर्थयात्रा के मौसम के दौरान पहाड़ी मंदिर में ले जाया जाएगा।

भक्तों द्वारा ‘स्वामी शरणं अयप्पा’ मंत्रोच्चार के बीच इसे मोटर चालित रथ पर ले जाया गया। रास्ते में विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के स्वागत के बाद 25 दिसंबर की शाम को जुलूस सबरीमला पहुंचेगा, जहां मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधि इसका स्वागत करेंगे।

मंदिर के सूत्रों ने बताया कि देवता की मूर्ति को उस शाम ‘आरती’ से पहले पवित्र रत्नों से विभूषित किया जाएगा। मंडला पूजा 26 दिसंबर को सबरीमला में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल