बिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2026 20:20 IST2026-05-09T20:20:53+5:302026-05-09T20:20:57+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल को सोनहन थाना क्षेत्र में हुई थी. शादी के बाद वह 22 अप्रैल को अपनी पत्नी को घर ले आया था.

In Bihar's Kaimur district, a wife gave her husband the slip and fled with her lover, taking along the cash and jewelry kept in the house | बिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने

बिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने

पटना: बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति को चकमा देकर गहने और नकदी लेकर प्रेमी संग फुर्र हो गई. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि पति को धोखा देने के लिए बिस्तर पर तकिया पर चादर ओढ़ाकर ऐसा दिखाया मानो वह सो रही हो. लेकिन मौका मिलते ही प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित पति ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल को सोनहन थाना क्षेत्र में हुई थी. शादी के बाद वह 22 अप्रैल को अपनी पत्नी को घर ले आया था. शुरुआत से ही पत्नी अलग-अलग तरह की बीमारियों का बहाना बनाती रही. कभी पेट दर्द तो कभी पथरी की शिकायत बताकर इलाज कराने की बात कहती थी. पति का कहना है कि उसने पत्नी के कहने पर उसका इलाज भी कराया, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया. 

पीड़ित पति के अनुसार 5 मई की रात पत्नी ने चालाकी से बिस्तर पर तकिया रखकर उसके ऊपर चादर ओढ़ा दी ताकि ऐसा लगे कि वह सो रही है. इसके बाद वह घर से अपने पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई. आरोप है कि जाते समय वह घर से गहने और करीब 5 हजार रुपये नकद भी लेकर चली गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पति ने भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला तथा उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है.

Web Title: In Bihar's Kaimur district, a wife gave her husband the slip and fled with her lover, taking along the cash and jewelry kept in the house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे