लाइव न्यूज़ :

थाई युवती मौत: भाजपा सांसद की छवि धूमिल करने को लेकर सपा नेता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:29 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मई उत्तर प्रदेश की लखनऊ आयुक्तालय पुलिस ने थाईलैंड की युवती की कोरोना संक्रमण से हुई मौत की जांच के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के निजी सचिव की तहरीर पर गौतमपल्ली थाने में आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई पी सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जिससे सेठ के परिवार की छवि धूमिल हुई।

मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक सेठ के निजी सहायक अनूप कुमार पांडेय की तहरीर में कहा गया है कि इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोग गलत तरीके से अफवाह उड़ा रहे हैं और इससे (संजय) सेठ के परिवार की छवि धूमिल हुई है। पांडेय की तहरीर के आधार पर गौतमपल्ली थाने में आई पी सिंह, रामदत्‍त तिवारी और महेंद्र कुडिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पांडेय का आरोप है कि सपा नेता ने ट्वीट कर गलत जानकारी पोस्ट की थी और सपा नेता के अलावा दो अन्य लोगों ने भी इसे प्रसारित किया था।

लखनऊ पुलिस 41 वर्षीय थाई नागरिक पियाथिडा की मौत की जांच कर रही है जिसकी 30 अप्रैल को बीमार पड़ने के बाद तीन मई को शहर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।

सपा नेता सिंह ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि महिला को भाजपा सांसद संजय सेठ के बेटे ने लखनऊ बुलाया था। लखनऊ पुलिस ने मृतका के एक परिचित सलमान खान की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को लाने में खान की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है। उस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी हैं जिसमें वह रुकी थी। अधिकारी ने बताया, "महिला यहां एक स्पा में काम करती थी और हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।''

उल्लेखनीय है कि सेठ ने रविवार को लखनऊ के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर थाई युवती के संबंध में जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सुझाते हुए दावा किया कि इनकी जांच कराने से सच्चाई सामने आएगी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया था कि थाईलैंड की युवती की लखनऊ में कोरोना संक्रमण से मृत्यु के प्रकरण की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) संजीव सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त की टीम ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। ठाकुर ने कहा कि जांच से प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने पूछे जाने पर कहा कि उन्‍हें सेठ का पत्र मिला है जिसमें कुछ बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम