लाइव न्यूज़ :

ठाकरे को स्वस्थ होने तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए: भाजपा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 13:17 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्वस्थ होने तक अपनी जिम्मेदारियां किसी और को सौंप देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी अनुपस्थिति ‘‘अनुचित’’ है।

पाटिल ने बुधवार को सत्र शुरू होने से पहले विधान भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया।

पाटिल ने कहा, ‘‘ यदि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विधासभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने में असमर्थ हैं, तो उन्हें अपने कार्यों के लिए किसी को नामित करना चाहिए। यह अनुचित है कि मुख्यमंत्री विधायिका की कार्यवाही से अनुपस्थित रहें। हम सत्र से मुख्यमंत्री की पूर्ण अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं करेंगे।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य को देखते हुए, शिवसेना या उनके परिवार में से किसी और को अपना प्रभार सौंप देना चाहिए।

सत्तारूढ़ सहयोगियों पर कटाक्ष करते हुए, पाटिल ने कहा, ‘‘ उन्हें, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वे पद नहीं छोड़ सकते। वह अपने बेटे एवं राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे को कार्यभार सौंप सकते हैं।’’

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने हालांकि, कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने विधायिका की कार्यवाही के लिए तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत ठीक है और वह कभी भी विधानसभा आ सकते हैं। किसी और को कार्यभार सौंपने की जरूरत नहीं है। वह घर से ही काम कर रहे हैं।’’

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे (61) की हाल ही में गर्दन की हड्डी की सर्जरी हुई थी, जिसके लिए वह तीन सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से ठाकरे अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ से काम कर रहे हैं और मंत्रिमंडल की सभी बैठकों में ऑनलाइन हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधान भवन का दौरा भी किया था। तब सर्जरी के बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए थे।

ठाकरे ने मंगलवार को, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंत्रिमंडल की बैठक की और शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर विधायकों की चाय पार्टी में शामिल हुए।

इस बीच, सत्र शुरू होने से पहले, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधान भवन में सत्तारूढ़ एमवीए के विधायकों को संबोधित किया। एमवीए नेताओं ने विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर