लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आंतकियों ने CRPF की गाड़ी पर फेंके चार ग्रेनेड, महिला समेत 3 जवान घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: June 3, 2018 10:55 IST

Terrorists Lobbed Grenade on CRPF: आतंकियों ने सीआरपीएफ की 82 बटालियन की गाड़ी को उस वक्त निशाना बनाया, जब सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जून: जम्मू-कश्मीर में शनिवार (2 जून) की शाम आंतकियों सीआरपीएफ की गाड़ी पर आंतकियों ने हमला किया है। आंतकियों की तरफ से एक के बाद एक चार ग्रेनेड फेंके गए हैं। आंतकियों की तरफ से हुए इस हमले में चार जवान और एक महिला घायल हुई है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) पर हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीआरपीएफ की गाड़ी पर पहला हमला फतह कदाल में हुए। दूसरा हमला बादशाह ब्रिज के पास हुआ। तीसरा ग्रेनेड हमला जहांगीर चौक और चौथा मोमिनाबाद-बातामालू इलाके में हुआ है।

खबरों की माने तो आतंकियों ने लगभग चार बजे के आस-पास सीआरपीएफ की 82 बटालियन की गाड़ी को निशाना बनाया। जिस समय ये हमला हुआ, तब सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे। बता दें कि एक जून को भी कश्मीर के अलद-अलग इलाकों में ग्रेनेड हमले हुए थे। और उन सभी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले की भी आशंका थी। फिदायीन हमले को देखते हुए कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खबर के मुताबिक खुफिया सूचना में आत्मघाती हमले की बताी गई हैं।इसके मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को आगाह कर दिया गया है। खबर के मुताबिक कश्मीर में आतंकियों के घुसने की खुफिया सूचना पर राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप