लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अवकाश पर घर आए फौजी को आतंकियों ने मार डाला

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 6, 2019 20:48 IST

मारे गए सैन्यकर्मी की पहचान मोहम्मद रफीक यत्तु के रुप में हुई है। सोपोर के वारपोरा का रहने वाला मोहम्मद रफीक मूल रुप से 17 जम्मू कश्मीर लाईट इनफैंट्री में तैनात थे.

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए सैन्यकर्मी की पहचान मोहम्मद रफीक यत्तु के रुप में हुई है।आतंकियों ने उसे बचाव का कोई मौका दिए बगैर प्वायंट ब्लैंक रेंज से उस पर गोली चलाई।

पाक परस्‍त आतंकियों ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में अवकाश पर घर आए एक सैन्यकर्मी को सरेआम गोली मार मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद फरार हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदीकरते हुए तलाशी अभियान चलाया है।

मारे गए सैन्यकर्मी की पहचान मोहम्मद रफीक यत्तु के रुप में हुई है। सोपोर के वारपोरा का रहने वाला मोहम्मद रफीक मूल रुप से 17 जम्मू कश्मीर लाईट इनफैंट्री में तैनात था और बीते कुछ सालों से वह आतंकरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही सेना की 52 आरआर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा था। वह करीब तीन दिन पहले ही अपने घर अवकाश आया था।

सूत्रों की मानें तो आज शाम को करीब सवा पांच बजे जब वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर खड़ा,अपने कुछ दोस्तों के साथ बतिया रहा था कि अचानक वहां आतंकी आए। आतंकियों ने उसे बचाव का कोई मौका दिए बगैर प्वायंट ब्लैंक रेंज से उस पर गोली चलाई। गोली लगते ही मोहम्मद रफीक जमीन पर गिर पड़ा और उसे मरा समझ आतंकी वहां से भाग निकले।

आतंकियों के जाने के बाद मोहम्मद रफीक को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल सोपोर पहुंचाया, लेकिन वह रास्ते में ही अपने जख्मों की ताव न सहते हुए चल बसा।

एसएसपी सोपोर जावेद इकबाल ने सैन्यकर्मी मोहम्मद रफीक यत्तु की आतंकियों द्वारा हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरते हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी ली जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर