लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी की, तलाशी अभियान शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 21:38 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के एक काफिले पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी कीजिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कियाजिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को शिविर में वापस ले जा रहे थे

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के एक काफिले पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ। 

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘आज लगभग छह बजे, पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी के पास एक जंगल से सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की गई। हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना और जेकेपी (जम्मू और कश्मीर पुलिस) द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।’

अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को शिविर में वापस ले जा रहे थे। यह घटना सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद हुई। बैठक में, क्षेत्र में आतंकवादियों के मंसूबों को विफल करने के वास्ते नए साल के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान योजना तैयार करने पर चर्चा हुई थी। सेना के वाहनों पर इसी तरह का हमला 21 दिसंबर को पुंछ के डेरा की गली इलाके में धत्या मोड़ पर हुआ था। 

हमले में सेना के चार जवान मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों पर आतंकवादियों द्वारा लक्षित हमले किए गए हैं। पहले इन दोनों जिलों में स्थिति शांतिपूर्ण थी। वर्ष 2023 में राजौरी और पुंछ में आतंकवादियों के चार हमलों में 19 सैनिक शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने पिछले साल दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे क्षेत्र के साथ-साथ भीतरी इलाकों में 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब