लाइव न्यूज़ :

J&K: आतंकियों को हथियारों की कमी, जवानों से छीनने की कोशिश में लाल मिर्च का ले रहे हैं सहारा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 26, 2022 18:41 IST

ऐसी ही एक घटना अनंतनाग के रैशी बाजार में मंगलवार को हुई जहां आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान से हथियार छीनने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों के हमले के बाद भी सीआरपीएफ जवान ने अपने हथियार को नहीं छोड़ासुरक्षाकर्मी को अकेला पाकर आतंकियों ने उसकी आंखों पर लाल मिर्च पाउडर से किया हमला

जम्मू: कश्मीर में एक्टिव स्थानीय आतंकी हथियारों की जबरदस्त कमी से जूझ रहे हैं। इस कमी को पूरा करने की खातिर वे सुरक्षाकर्मियों से हथियार भी छीनने की कोशिशें कर रहे हैं। हालांकि उस पार से ड्रोन से छोटे हथियारों की आपूर्ति उन्हें की जा रही है।

ऐसी ही एक घटना अनंतनाग के रैशी बाजार में मंगलवार को हुई जहां आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान से हथियार छीनने का प्रयास किया। आतंकियों ने हथियार छीनने के लिए लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया परंतु हमले के बावजूद जवान ने आतंकियों को अपना हथियार नहीं ले जाने दिया। इससे पहले कि वहां और सुरक्षाकर्मी उसकी मदद के लिए पहुंचते, हमलावर वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि रैशी बाजार में रहने वाले कश्मीरी पंडित परिवार की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान जब अपने शिविर में था, तभी अचानक से कुछ आतंकी वहां पर आए और सुरक्षाकर्मी को अकेला पाकर उसकी आंखों पर लाल मिर्च पाउडर से हमला कर दिया। आतंकियों को लगा कि जवान इस हमले के बाद बौखला जाएगा और अपना हथियार छोड़ देगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। 

आतंकियों के हमले के बाद भी सीआरपीएफ जवान ने अपने हथियार को नहीं छोड़ा और मदद के लिए जोर-जोर से अपने साथियों को पुकारना शुरू कर दिया।

यह पहला अवसर था जब आतंकियों ने हथियार छीनने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल किया था। अभी तक की उनकी रणनति यही रही है कि एक आतंकी ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला बोलता था और दूसरा उनके हथियारों को लेकर भाग जाता था। अधिकारियों के बकौल, आतंकियों की नई रणनीति से निपटने के उपाय किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos