लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादी हमला, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: March 31, 2018 11:53 IST

हमले के बाद सेना के जवान पूरे इलाके को खाली करवा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के खानबल में आतंकवादी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने अपना निशाना एक ट्रैफिक पुलिस को बनाया है। ट्रैफिक पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेना के जवान उस पूरे इलाके को खाली करवा रहे हैं। 

29 मार्च को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने बैक टू बैक तीन हमले किए थे। आतंकियों ने अपने इस हमले में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान समेत एक शिक्षकों को भी निशाना बनाया था। आतंकियों के हमले का सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। साथ ही दक्षिण कश्मीर के इलाके में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। आतंकियों ने सबसे पहला हमला शोपियां जिले में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर किया था। दूसरा हमला अनंतनाग जिले में बिजबिहाड़ा के कट्टू वाजपान गांव में स्थित स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) मुश्ताक अहमद शेख के घर पर किया, जिसमें मुश्ताक अहमद शेख और उनकी पत्नी घायल हो गईं थीं। आतंकियों ने तीसरा हमला कुलगाम जिले में किया था। इस हमले में एक आम नागरिक के पैर में गोली लग गई थी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया था।सेना और आतंकियों के बीच चले इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos