लाइव न्यूज़ :

Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, मुठभेड़ जारी

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2024 17:03 IST

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले के बिलावर के माचेडी इलाके में हथियारबंद आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।

Open in App

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने भारतीय सेना के एक वाहन पर हमला किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कठुआ जिले के बिलावर के माचेडी इलाके में हथियारबंद आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। हालांकि, सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। इसके उपरांत जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ के कंडी क्षेत्र लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास मच्‍छेड़ी में आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया।  वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें भी मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आसपास के संपर्क मार्गों को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में आतंकी देखे जाने की सूचनाओं के उपरांत तलाशी अभियान चल रहा था। बिलाकर कस्‍बे में भी और सुकराला देवी तीर्थस्‍थान के आसपास भी आतंकी देखे गए थे। एक अधिकारी के बकौल, बिलावर की मस्जिद में कुछ अज्ञात लोगों को रात के वक्‍त नमाज अता करते थे देखा गया था। जानकारी के लिए इंटरनेशनल बार्डर से इस ओर आने वाले आतंकी इसी रास्‍ते से भद्रवाह और डोडा से होते हुए कश्‍मीर जाते रहे हैं।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है