लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों के शिकार शिक्षक का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:32 IST

Open in App

जम्मू, आठ अक्टूबर कश्मीरी प्रवासी शिक्षक दीपक चंद का अंतिम संस्कार शुक्रवार को यहां एक श्मशान घाट में किया गया। उस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों लोग मौजूद थे।

आतंकवादियों ने एक दिन पहले ही शिक्षक दीपक चंद और स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुपिंदर कौर की श्रीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शक्तिनगर श्मशान घाट में दीपक चंद के अंतिम संस्कार के समय काफी गमगीन माहौल था। उनका पार्थिव शरीर देर रात श्रीनगर से यहां पटोली स्थित उनके घर लाया गया। इस दौरान उनकी मां कांता देवी और उनकी पत्नी अनुराधा बेसुध थीं। बेटे के गम में डूबीं कांता देवी ने कहा, ‘‘मैं कुछ नहीं चाहती, मुझे कोई नौकरी नहीं चाहिए, बस मेरे दीपक को वापस लौटा दो।’’

कांता देवी का परिवार 1990 के दशक में आतंकवाद के दौरान कश्मीर से यहां आ गया था। उन्होंने कहा कि सरकार उनके बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकी और उसे जीवनयापन के लिए कश्मीर में काम करना पड़ा और उसे अपनी जान से इसकी कीमत चुकानी पड़ी।

अनुराधा ने कहा, "हमें कुछ नहीं चाहिए, मैं बस अपने पति को वापस चाहती हूं। क्या सरकार उन्हें वापस ला सकती है?"

चंद के एक रिश्तेदार विक्की मेहरा ने कहा कि कश्मीर "हमारे लिए स्वर्ग नहीं, नरक है। घाटी में 1990 की स्थिति लौट रही है। हिंदुओं को चुन चुन कर निशाना बनाने के कारण कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से भागना पड़ा। आज भी यही स्थिति है। सरकार हमारी रक्षा करने में नाकाम रही है।’’

अंतिम संस्कार में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर में निहत्थे और मासूम अल्पसंख्यक लोगों पर दि रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) द्वारा किए गए इन जघन्य हमलों के अपराधियों को उचित जवाब दिया जाएगा।

रैना ने कहा, "यह अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हत्याओं को अंजाम देने की साजिश है। इन जघन्य अपराधों में शामिल आतंकवादियों, उनके समर्थकों का सफाया कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो