लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर आतंकवादी हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 00:19 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 दिसंबर आतंकवादियों ने संसद पर हुए हमले की 20वीं बरसी पर सोमवार को श्रीनगर के बाहरी हिस्से में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर गोलीबारी की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने भी हमले की कड़ी निंदा की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम पंथा चौक क्षेत्र के जेवान में 25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंवादियों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि हमले में जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया और इनमें से दो की मौत हो गई।

जान गंवाने वालों में सशस्त्र पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक भी शामिल है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि इस हमले में दो से तीन आतंकवादी शामिल थे और अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आतंकवादियों ने 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में सभी पांचों आतंकवादियों को मार गिराया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के संबंध में ब्योरा मांगा है। उन्होंने हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी प्रकट कीं।”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, '' श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस बस पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि। हम दोषियों को सजा दिलाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। शोकाकुल परिवारों को मेरी संवेदनाएं।''

हमले की निंदा करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जतायी।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पुलिसकर्मियों पर हुए हमले को दुखद करार देते हुए आरोप लगाया कि इसने कश्मीर में हालात सामान्य होने के ‘‘केंद्र के झूठे बयान को उजागर कर दिया है।''

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि ये कायराना हमला आतंकवादियों की हताशा को दर्शाता है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भी आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि बिगड़ते सुरक्षा हालात को काबू करने के लिए सरकार को उपाय करने की जरूरत है।

सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने भी हमले की निंदा की। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने हमले को ‘‘जघन्य और कायरतापूर्ण’’ करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम