लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के एचएमटी इलाके में कार में आए आतंकियों ने किया हमला, सेना के दो जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 26, 2020 18:13 IST

श्रीनगर के आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों की पहचान टेरीटोरियल आर्मी की 163वीं बटालियन के सिपाही रतन और टेरीटोरियल आर्मी की 101वीं बटालियन के जवान देशमुख के तौर पर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों की तलाश में सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है।फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।कश्मीर के आईजी ने बताया कि तीन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की है।

जम्मूः श्रीनगर जिले के एचएमटी इलाके में गुरुवार दोपहर संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। हमले दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार सवार आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश में सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है। श्रीनगर के आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों की पहचान टेरीटोरियल आर्मी की 163वीं बटालियन के सिपाही रतन और टेरीटोरियल आर्मी की 101वीं बटालियन के जवान देशमुख के तौर पर की गई है।

कश्मीर के आईजी ने बताया कि तीन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की है। उन्होंने कहा कि हम शाम तक यह साफ कर देंगे कि किस आतंकियों का हाथ इस हमले के पीछे है। फिलहाल यह पता चला है कि इन तीनों में से दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय है। ये तीनों हमले को अंजाम देने के बाद एक कार में सवार को भागने में कामयाब रहे।

वहीं आइजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले को तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। यही नहीं इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का हाथ है। ये आतंकी मारूति कार में सवार थे। हमला करने के बाद फरार आतंकियों का पीछा किया जा रहा है। गाड़ी में सवार तीन आतंकवादियों में से दो के पास हथियार थे जबकि तीसरा कार चला रहा था। दो विदेशी आतंकदी बताए जा रहे हैं। शहीद जवान सेना की किलो बटालियन की क्यूआरटी टीम के थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हमला दोपहर बाद किया गया। सेना की क्यूआरटी टीम जब अबन शाह एचएमटी चौक में पहुंची तो तभी मारूति कार अचानक से सैन्य वाहन के नजदीक खड़ी हुई और उसमें बैठे आतंकियों ने सैन्य वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। आतंकियों द्वारा अचानक से किए गए इस हमले ने सुरक्षाबलों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले की जवान आतंकियों के इस हमले का जवाब देते, कार में सवार आतंकी गोलियां बरसाते हुए वहां से फरार हो गए।

वहीं दूसरे जवानों ने अपने घायल साथियों को तुरंत संभालते हुए उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल जवानों का इलाज शुरू ही किया था कि दोनों जवान जख्मों का ताव न सह पाने के कारण शहादत पा गए। फिलहाल उनकी पहचान जाहिर नहीं हो पाई है। वहीं मौके पर पहुंची सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी के दलों ने अबनशाह एचएमटी इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। सभी नाकों पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनागृह मंत्रालयपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे