लाइव न्यूज़ :

किसान समर्थक संगठन के प्रदर्शन के चलते भाजपा के कार्यक्रम में तनाव

By भाषा | Updated: January 10, 2021 19:51 IST

Open in App

हिसार, 10 जनवरी हरियाणा के हिसार के सालासार कॉम्प्लेक्स में रविवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा किसान-समर्थक नारे लगाए जाने के बाद तनाव बढ़ गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस को इस मामले में दखल देना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि एक समूह ने कॉम्प्लेक्स के सामने जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार से हाल ही में पारित किये गए तीन कृषि कानूनों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने सरकार विरोधी और किसानों के समर्थन में नारे लगाए। घटना के समय कॉम्प्लेक्स में भाजपा के बड़वाला मंडल का प्रशिक्षण शिविर चल रहा था।

प्रदर्शनकारी आंदोलन विस्तार मोर्चा के बैनर तले कुछ सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। जैसे ही वे कॉम्प्लेक्स के निकट पहुंचे, उनके और पुलिस के बीच तीखी कहासुनी हो गई।

मोर्चे की संयोजक ज्योति प्रकाश कौशिक ने कहा कि विभिन्न बाजारों और उनके आसपास शाम के समय दैनिक धरना और जन जागरुकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं ताकि लोगों के बताया जा सके कि केन्द्र सरकार किस तरह लोगों पर ''ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे कानून'' थोप रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो