लाइव न्यूज़ :

कोडरमा ताप विद्युत संयंत्र में निर्माणाधीन चिमनी की अस्थायी लिफ्ट गिरी, चार अधिकारियों की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:55 IST

Open in App

झारखंड के कोडरमा में दामोदर घाटी निगम द्वारा बनाये जा रहे 1000 मेगावाट के कोडरमा ताप विद्युत संयंत्र में बृहस्पतिवार को चिमनी के निर्माण के दौरान अस्थायी लिफ्ट के लगभग 80 मीटर उंचाई से केबल टूट कर नीचे गिरने से चिमनी निर्माण में लगी कंपनी के परियोजना प्रमुख समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत बांझेडीह स्थित संयंत्र में यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मारे गए लोग संयंत्र में काम कर रही कंपनी थर्मेक्स की सबलेट कंपनी ‘श्री विजया’ में कार्यरत थे। इनमें कंपनी के परियोजना प्रमुख कृष्णा प्रसाद कोडाली (आंध्र प्रदेश), परियोजना अधिकारी प्रोफेसर विनोद कुमार (नागपुर), इंजीनियर कार्तिक सागर (आंध्र प्रदेश) और सुरक्षा अधिकारी नवीन कुमार (बिहार) शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि दोपहर में सभी लोग निर्माणाधीन चिमनी का निरीक्षण कर लिफ्ट से उतर रहे थे। लिफ्ट की ऊंचाई लगभग 90 मीटर है। लगभग 10 मीटर नीचे आने के बाद लिफ्ट का केबल टूट गया और 80 मीटर की ऊंचाई से लिफ्ट सीधे नीचे गिर गयी। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य की मौत सदर अस्पताल जाने के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमशहूर ब्रांड की फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

भारत29 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भारतकानपुर में पूछताछ के दौरान लड़की से दुर्व्यवहार का आरोपी थानाध्यक्ष निलंबित

अन्य खेलविनोद कुमार ने पैरालंपिक कांस्य पदक गंवाया, क्लासीफिकेशन निरीक्षण में अयोग्य घोषित किया गया

अन्य खेलविनोद कुमार ने पैरालंपिक कांस्य पदक गंवाया, क्लासिफिकेशन निरीक्षण में अयोग्य घोषित किया गया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर