लाइव न्यूज़ :

‘टेली-लॉ’ योजना से उन लोगों को मंच मुहैया कराया, जो अपनी आवाज नहीं उठा पाते थे: प्रसाद

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वकीलों एवं अर्द्ध न्यायिक स्वयंसेवकों के साथ टेलीफोन और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जरूरतमंदों को कानूनी मदद मुहैया कराने की टेली-लॉ (दूरसंचार कानून) योजना ने उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज दी है, जो इससे पहले तक अपनी आवाज नहीं उठा पाते थे।

प्रसाद ने इस योजना के तहत नौ लाख से अधिक लोगों के लाभान्वित होने के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में कहा कि देशभर में संचालित सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) लैंगिक समानता और सशक्तीकरण का माध्यम बने हैं। मंत्री ने टेली-लॉ से जुड़े वकीलों और अर्द्ध-न्यायिक स्वयंसेवकों से इस उद्देश्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जीवित रखने का आग्रह किया। मंत्री ने यह भी कहा कि टेली-लॉ में न्याय प्रदान करने और कानून के शासन को मजबूत करने की समावेशी प्रकृति को बढ़ावा देने की क्षमता है।

सचिव (न्याय) बरुण मित्रा ने कहा कि टेली-लॉ के जरिए पिछले एक साल में कानूनी सलाह लेने वाले लाभार्थियों की संख्या में 369 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मित्रा ने कहा कि उनके विभाग ने जनवरी 2020 में ‘नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च’ (एनसीएईआर) से आकलन कराया था। एनसीएईआर ने कहा कि टेली-लॉ गरीबों और कमजोरों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए एक सफल मॉडल है और उसने अखिल भारतीय स्तर पर इसे और विस्तार देने की सिफारिश की।

टेली-लॉ कार्यक्रम वर्तमान में 50,000 सीएससी के नेटवर्क के माध्यम से 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 633 जिलों (115 आकांक्षी जिलों सहित) में संचालित किया जा रहा है। मंत्री ने इस अवसर पर ‘टेली-लॉ - रीचिंग द अनरीच्ड’ (वंचित लोगों तक पहुंच) नाम से एक विशेष डाक कवर जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग