लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: मां ने किया सुसाइड, 12 वर्षीय बेटी के पास नहीं थे पैसे, दान मांगकर किया अंतिम संस्कार, पिता का पहले ही हो चुका निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2024 22:38 IST

बच्ची की मां ने कथित तौर पर बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय बच्ची पास में ही अपनी चाची के घर सो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय निवासियों ने दान के तौर पर उसे पैसे दिए। निवासियों की मदद से बाद में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।

हैदराबादः तेलंगाना में निर्मल जिले के एक गांव में रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद महिला की 12 वर्षीय बेटी ने पैसे न होने के कारण दान के रूप में मिले पैसों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने कथित तौर पर बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय बच्ची पास में ही अपनी चाची के घर सो रही थी।

अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए पैसे न होने के कारण शोकाकुल बच्ची अपने घर के बाहर असहाय होकर बैठी रही और स्थानीय निवासियों ने दान के तौर पर उसे पैसे दिए। स्थानीय पुलिस ने भी अंतिम संस्कार के लिए कुछ धनराशि दी। बच्ची ने स्थानीय निवासियों की मदद से बाद में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि उनके निर्देश पर बीआरएस के स्थानीय नेताओं ने बच्ची से मुलाकात की और तात्कालिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये सौंपे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से बच्ची से बात करूंगा और योजना बनाऊंगा कि हम उसके सुरक्षित भविष्य के निर्माण में किस प्रकार मदद कर सकते हैं।’’

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब