लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: केटीआर ने गृहमंत्री अमित शाह पर कसा 'परिवारवाद' का तंज, कहा, 'एक क्रिकेटर के पिता तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 21, 2022 20:45 IST

तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए कहा कि वो एक ऐसे क्रिकेटर के पिता हैं, जो रैंकों से उपर उठकर अपनी योग्यता के आधार पर बीसीसीआई सचिव बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेटीआर ने गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा, एक क्रिकेटर के पिता तेलंगाना का दौरा कर रहे हैंकेटीआर ने कहा कि अमित शाह हमें परिवारवाद पर व्याख्यान देकर हमारा ज्ञानवर्धन करेंगेअमित शाह तेलंगाना को बताएं कि गुजरात सरकार ने बिलकिस के गुनहगारों को क्यों रिहा किया

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामाराव ने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि एक क्रिकेटर के पिता तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं। राव की यह परोक्ष टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुनुगोड़े की जनसभा सहित राज्य भाजपा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में थी।

रामा राव ने आगे कहा कि तेलंगाना आने वाले गणमान्य अतिथि एक सज्जन के लिए अभियान चलाएंगे, जिसका भाई एक सांसद है। केटीआर ने यह बात मुनुगोडे विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने वाले राजगोपाल रेड्डी के संबंध में कहीष जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और जब उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

केटीआर ने अपने ट्वीट में अमित शाह को घेरते हुए कहा, "वो एक ऐसे क्रिकेटर के पिता हैं, जो रैंकों से उपर उठकर अपनी योग्यता के आधार पर बीसीसीआई सचिव बने हैं। आज वो तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं और वह एक ऐसे सज्जन के लिए प्रचार करेंगे, जिनका एक भाई सांसद है और जिनकी पत्नी एमएलसी चुनाव लड़ चुकी हैं और वो परिवारवाद पर व्याख्यान देकर हम लोगों का ज्ञानवर्धन करेंगे।"

इसके साथ ही केटीआर ने अलग ट्वीट करते हुए कहा कि तेलंगाना के लोग अमित शाह से सुनना चाहते हैं कि गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों को रिहा करने का फैसला क्यों किया।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक के बाद तेलंगाना विजय का लक्ष्य बना रही है। इसी क्रम में कुछ महीनों पहले भाजपा कार्यकारिणी की बैठक भी तेलंगाना में ही आयोजित की गई थी। इस बीच बीते जुलाई में आये तेलंगाना के एक चुनावी सर्वेक्षण ने सत्ताधारी टीआरएस को परेशानी में डाल दिया है।

एएआरएए पोल स्ट्रैटेजिज प्राइवेट लिमिटेड के उस सर्वे में बताया गया था कि अगर आज तेलंगाना में चुनाव होते हैं तो टीआरएस के वोट शेयर में 8% तक की कमी आ सकती है। जबकि भाजपा के वोट शेयर में संभावित बढोतरी हो सकती है।

यही कारण हैं कि के चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस और भाजपा इस समय आमने-सामने नजर आ रहे हैं। तेलंगाना विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा को महज 6.93 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन मौजूदा हालात में उसके वोट शेयर में 23.5 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

इस कारण केसीआर की सबसे बड़ी परेशानी है कि वो किसी तरह से भाजपा को अपने राज्य में रोकें लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार तेलंगाना दौरा कर रहा है और वहां की जनता को अपने पक्ष में लाने का कड़ा प्रयास कर रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :KT Rama Raoतेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावK Chandrasekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर