लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: घर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट, 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, चार अन्य घायल

By विशाल कुमार | Updated: April 21, 2022 11:41 IST

निजामाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकटेश्वरलू ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत एक हैदराबाद स्थित स्टार्टअप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसने स्कूटर और डीलर का निर्माण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान बी. रामास्वामी के रूप में हुई है।एक साल हो रहा था इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल।निजामाबाद में इस तरह की यह पहली घटना है और इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

हैदराबाद:तेलंगाना के निजामाबाद जिले में बुधवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी घर में चार्ज होने के दौरान फट जाने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उनके परिवार के चार अन्य लोग झुलस गए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान बी. रामास्वामी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दर्जी का काम करने वाले उनका बेटा बी. प्रकाश एक साल से ईवी स्कूटर का इस्तेमाल कर रहा था।

निजामाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकटेश्वरलू ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत एक हैदराबाद स्थित स्टार्टअप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसने स्कूटर और डीलर का निर्माण किया था।

थ्री टाउन थाने के सब-इंस्पेक्टर साई नाथ के बयान के मुताबिक, प्रकाश ने स्कूटर से बैटरी निकालकर करीब 12.30 बजे चार्ज करने के लिए रख दी। उनके पिता रामास्वामी, मां कमलम्मा और बेटा कल्याण लिविंग रूम में सो रहे थे, जब कथित तौर पर सुबह करीब 4 बजे बैटरी फट गई, जिससे वे घायल हो गए। आग की लपटों से लड़ते हुए प्रकाश और उनकी पत्नी कृष्णवेनी को भी मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने कहा कि घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, रामास्वामी की हालत बिगड़ गई और बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निजामाबाद में इस तरह की यह पहली घटना है और इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक स्कूटरतेलंगानाElectric Vehicles
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर