लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना विधान सभा चुनाव: ओवैसी को मात देने के लिए बीजेपी ने इस मुस्लिम महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2018 07:14 IST

अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं। वह 1999, 2004, 2009 और 2014 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी होगा।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेप) ने हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के शीर्ष नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का मुकाबला करने के लिए एक मुस्लिम महिला उम्मीदवार सैयद शहजादी को चुनाव मैदान में उतारा है।

नौसिखिया मानी जाती हैं शहजादी 

चुनावी राजनीति में एक नौसिखिया मानी जाने वाली, शहजादी एबीवीपी की नेता हैं और तेलंगाना के अदिलाबाद की रहने वाली हैं। हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर शहजादी ने आरोप लगाया कि चंद्रयानगुट्टा और हैदराबाद शहर के अन्य हिस्सों में आम लोगों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि एआईएमआईएम पिछले दो दशक से यहां का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि वह केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू करके लोगों के कल्याण के लिए काम कर सकती हैं।

शहजादी ने ओवैसी पर लगाए ये गंभीर आरोप

- शहजादी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया, '' मैं पूछ रही हूं कि आपके (लोगों) लिए उन्होंने (ओवैसी) किया क्या है? आपके जीवन में क्या बदलाव आया है? आपके बच्चों की शिक्षा के बारे में क्या और उनमें से कितनों को रोजगार मिला हुआ हैं? कितने इंजीनियर और डॉक्टर बन गए हैं।'' - शहजादी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के पुराने शहर में एक सांप्रदायिक माहौल बना दिया गया है। सामान्य मुसलमानों समेत आम लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है।

बीजेपी के सांप्रदायिक पार्टी होने से शहजादी ने किया इंकार 

भाजपा के सांप्रदायिक पार्टी होने के आरोपों को खारिज करते हुए शहजादी ने कहा कि इस तरह की मानसिकता बना दी गई है कि यह मुस्लिमों का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा है जिसने दिवंगत ए पी जे अब्दुल कलाम को देश का राष्ट्रपति बनाया और सिकंदर बख्त, नजमा हेपतुल्ला और एमजे अकबर जैसे भाजपा के मुस्लिम नेताओं को अहम पद दिए।उन्होंने दावा किया कि हैदराबाद में मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के मदरसों के लिए बजट को बढ़ाया गया। शहजादी ने कहा कि वह गरीबी, लोगों के मुद्दे और मुस्लिम महिलाओं से संबंधित मुद्दों को समझती है।

मोदी सरकार के तीन तलाक निर्णय की शहजादी ने की प्रशंसा

उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई पार्टी है जिसने युवाओं को प्रोत्साहित किया तो वह भाजपा है। वह भाजपा ही है जिसने मुस्लिमों को भी प्रोत्साहित किया और मैं इसका एक उदाहरण हूं।’’  शहजादी ने तीन तलाक मुद्दे पर मोदी सरकार के निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती है।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण ने कहा-  शहजादी एआईएमआईएम के गलत कार्यों को सामने ला सकती हैं

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि शहजादी एआईएमआईएम के गलत कार्यों और वे कैसे गरीब मुस्लिमों का शोषण कर रहे हैं, इसे उजागर कर सकती है। लक्ष्मण ने कहा कि वह चंद्रयानगुट्टा से चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं जिस पर पार्टी ने विचार किया और उन्हें इस सीट से उतारने का फैसला किया।

अकबरुद्दीन ओवैसी का इतिहास 

अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं। वह 1999, 2004, 2009 और 2014 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह हाल में भंग हुई पहली तेलंगाना विधानसभा में एआईएमआईएम विधायक दल के नेता थे। पूरे राज्य के मुस्लिम इलाकों पर इनका दबदबा है। 

तेलंगाना में चुनाव की तारीख 

तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। 12 नवंबर, 2018 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। नाम वापसी 22 नवंबर तक होगी। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।  

राज्य में आचार संहिता लागू है। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी उम्मीदवार को चुनाव आयोग ने 28 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी है। इससे पहले तेलंगाना में मई 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इनका कार्यकाल जुलाई 2019 तक था। लेकिन उन्होंने राज्य में महौल को देखते हुए करीब आठ से नौ महीने पहले ही अपनी विधानसभा भंग दी थी। ताकि राज्य में जल्दी चुनाव कराए जा सके। चुनाव आयोग ने उसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए तेलंगाना चुनाव का ऐलान किया है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए