लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की चप्पल उठाते दिखे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष, वीडियो सामने आने के बाद TRS ने कहा- लोग 'गुजरात के गुलामों' को देख रहे हैं

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2022 14:53 IST

तेलंगाना में अमित शाह के दौरे के दौरान उनका चप्पल भाजपा नेता द्वारा उठाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति ने इसे 'तेलंगाना के गौरव' के साथ जोड़ते हुए बड़ा हमला बीजेपी पर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना भाजपा प्रमुख द्वारा अमित शाह का चप्पल उठाने जाने पर TRS ने कसा तंज।टीआरएल ने पूरे मामले को तेलंगामा अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि राज्य के लोग 'गुजरात के गुलामों' को देख रहे हैंटीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक वाई सतीश रेड्डी ने भी पूरे वाकये को 'सर्वश्रेष्ठ गुलामगिरी' करार दिया।

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने एक वायरल वीडियो को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। इसमें तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चप्पल उठाकर उनके सामने रखते नजर आ रहे हैं। वीडियो उस समय का है जब अमित शाह एक मंदिर से बाहर निकल रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद टीआरएस नेता और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव ने तंज कसा है।

केटी रामाराव ने संजय कुमार के चप्पल उठाने को तेलंगाना के गौरव से जोड़ते हुए ट्वीट किया, 'राज्य के लोग 'गुजरात के गुलामों' को देख रहे हैं और तेलंगाना के 'स्वाभिमान' को बदनाम करने के किसी भी प्रयास को उलट देंगे।' इस ट्वीट के साथ केटी रामाराव ने हैशटैग "#TelanganaPride" भी लिखा।

वहीं, टीआरएस के सोशल मीडिया संयोजक वाई सतीश रेड्डी ने राज्य भाजपा प्रमुख के कृत्य को 'सर्वश्रेष्ठ गुलामगिरी' करार दिया।

सिकंदराबाद में उज्जैनी महाकाली मठ देवस्थानम के बाहर शूट हुए इस वीडियो को लेकर टीआरएस के हमले का जवाब फिलहाल भाजपा की ओर से नहीं दिया गया है। शाह का तेलंगाना का दौरा नलगोंडा जिले की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले हो रहा है। शाह ने रविवार को अपने इस दौरे के दौरान टीआरएस सरकार पर राज्य के लोगों के विश्वास को धोखा देने का आरोप लगाया था।

अमित शाह ने हैदराबाद से करीब 85 किलोमीटर दूर स्थित मुनुगोडे में एक जनसभा में आरोप लगाया कि के. चंद्रशेखर राव सरकार किसान और दलित विरोधी है जो राज्य के किसानों को नरेंद्र मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखने का ‘पाप’ कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र की ओर से दो लाख करोड़ रुपये दिए जाने के बावजूद तेलंगाना कर्ज के जाल में फंसा हुआ है।

शाह ने कहा कि अगर राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सरकार बनाती है तो किसानों से धान के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी। धान खरीद के मुद्दे का संदर्भ देते हुए शाह ने कहा, ‘टीआरएस सरकार किसानों की दुश्मन है।’ 

टॅग्स :अमित शाहतेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर