लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने बिहार को पिछड़ा हुआ कहने पर नीति आयोग प्रमुख की निंदा की, सीएम नीतीश को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: April 25, 2018 04:00 IST

नीति आयोग के सीईओ ने अज्ञानतावश बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण रूप से एक गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है कि बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों ने ही देश में प्रगति की रफ्तार को कम कर दिया है।

Open in App

पटना, 25 अप्रैल: भारत के पिछड़ेपन के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान को कथित रूप से जिम्मेदार ठहराने के नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के बयान पर जदयू ने ऐतिहासिक कारण को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं मुख्य विपक्षी राजद ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य की जनता को बताना चाहिए कि नीति आयोग झूठ बोल रहा है ।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नीति आयोग के सीईओ ने अज्ञानतावश बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण रूप से एक गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है कि बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों ने ही देश में प्रगति की रफ्तार को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने एक तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार मॉडल की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो 15 साल से भाजपा की सरकारें हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि कांत कहते हैं कि बिहार पिछड़ा हुआ है जबकि इस राज्य में तेरह साल से बीजेपी और जदयू की तथाकथित ब्राण्ड बिहार वाली सुशासन सरकार है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के इस बयान पर नीतीश कुमार सामने आएं और बिहार की जनता को बताएं कि नीति आयोग झूठ बोल रहा है। नीति आयोग की कड़े शब्दों में आलोचना करें।

तेजस्वी ने कहा कि जिस बिहार के लोग अपने खून पसीने से राष्ट्र की समृद्धि और सामरिक शक्ति में वृद्धि करते हैं, उनके योगदान को कमतर आंक कर नीति आयोग ने बिहारी अस्मिता और कर्मठता को अपशब्द कहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में अब्दुल गफ्फार खान स्मारक व्याख्यान के दौरान अमिताभ कांत ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों के कारण भारत पिछड़ा बना हुआ है।

जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने अमिताभ कांत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसके लिए राज्य नहीं बल्कि ऐतिहासिक कारण जिम्मेदार हैं। सभी क्षेत्रों के समान विकास से ही देश का सम्पूर्ण विकास हो सकता है। नीरज ने कहा कि आज देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता उभरने का एक बड़ा कारण असमान विकास है। आज देश में जितने भी विकसित राज्य हैं, उनके विकास में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बिहारियों का योगदान रहा है। बिहार के लोग जब अगर अन्य राज्यों के विकास में योगदान कर सकते हैं तब बिहार को क्यों नहीं विकसित किया जा सकता। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनितीश कुमारआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?