लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-उनके चमचे-बेलचे कर रहे हैं ट्रांसफर-पोस्टिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2024 15:16 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकहा कि बिहार के डीजीपी को कोई पावर नहीं हैतेजस्वी यादव इन दिनों लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रूख अपनाए हुए हैंकहा-उनके चमचे-बेलचे कर रहे हैं ट्रांसफर-पोस्टिंग

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी को कोई पावर नहीं है। उनके किसी भी अनुशंसा को नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के अगल-बगल जो चमचे बेलचे हैं, वह खुलेआम पोस्टिंग कर रहे हैं। पोस्टिंग किस तरह से हो रहा है यह सबको पता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू के नेता भले ही खुले तौर पर इससे इनकार करें, लेकिन सबको पता है कि किस तरह से हो रहा है। 

वहीं, बंगाल में भाजपा द्वारा फिर बंद बुलाए जाने पर उन्होंने कहा यूपी में इस तरह का बंद कब होगा? यूपी में अपराध इतना बढ़ा हुआ है, वहां बंद कब होगा? बिहार में इतना अपराध बढ़ा हुआ है, यहां कब बंद होगा? बिहार में इतना ज्यादा बलात्कार हो रहा है, यहां कब बंद होगा? सत्ता में बैठी है भाजपा के लोगों की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। इनका काम है सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाना। भाजपा को अपना भी इतिहास जानना चाहिए। 

वहीं, उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, नाम बदलने से दुर्घटना रुक जाएगी क्या? उन्होंने नाम बदलने के फैसले को सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाली बातें बताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या इससे रेल दुर्घटना कम जाएगी? आज जो हर दिन कहीं न कहीं रेल दुर्घटना की खबर आ रही है उसपर क्यों ध्यान नहीं देते हैं। इस तरह के काम करने से क्या फायदा होने वाला है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम