लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार के द्वारा खेलों के विकास के लिए राज्यों को दी गई राशि पर तेजस्वी यादव का तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2024 15:00 IST

तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में बताया है कि छह करोड़ की आबादी गुजरात को खेलो इंडिया के तहत खेलों के बुनियादी विकास के लिए 606.4 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि 13 करोड़ से अधिक आबादी वाले बिहार को मात्र 20 करोड़ मिला।

Open in App

पटना: केन्द्र सरकार के द्वारा खेलों के विकास के लिए बिहार को दी गई मदद पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने रविवार को अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट डाल कर कहा कि 17 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संदर्भ में मोदी सरकार के सामने मुंह नहीं खोल पाए और न ही खोल पाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार की हकमारी की हो तो राजद के नेता किसी से डरते नहीं वे आवाज उठाएंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि छह करोड़ की आबादी गुजरात को खेलो इंडिया के तहत खेलों के बुनियादी विकास के लिए 606.4 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि 13 करोड़ से अधिक आबादी वाले बिहार को मात्र 20 करोड़ मिला। सबसे ज्यादा पदक लाने वाले हरियाणा को 66.59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

वीडियो पोस्ट में तेजस्वी ने कहा आखिर क्यों केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ गुजरात को प्रमोट करती है? देश के बाहर से जब भी कोई बड़ा नेता अपने देश आता है तो नरेन्द्र मोदी उसे गुजरात ले जाना नहीं भूलते हैं। अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति, जापान के प्रधानमंत्री समेत कई राष्ट्राध्यक्षों को वे गुजरात ले जाना नहीं भूले। लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से बिहार और झारखंड जैसे राज्यों की उपेक्षा की गई। केंद्र की मोदी सरकार में अकेले गुजरात से छह मंत्री हैं। जबकि 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार से महज आठ मंत्री।

टॅग्स :तेजस्वी यादवCenterखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी