लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha में Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar पर किए कई निजी हमले

By गुणातीत ओझा | Updated: November 27, 2020 20:52 IST

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। आज 17वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दोनों खेमों में फिर ऐसा देखने को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव की टिप्पणी ने सदन की कार्रवाई को हंगामे के हवाले कर दिया।तेजस्वी ने पूछा- क्या नीतीश जी को लड़की पैदा होने का डर था?

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। आज 17वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दोनों खेमों में फिर ऐसा देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव की टिप्पणी ने सदन को हंगामे के हवाले कर दिया। तेजस्वी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अपनी चुनावी सभाओं में लालू के 9 बच्चों की बात करते थे। कहते थे बेटी पर भरोसा नहीं था, बेटा के लिए 9 बच्चे हुए। क्या नीतीश जी को लड़की पैदा होने का डर था?

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जदयू के विधायक और पूर्व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। उसका अनुमोदन भाजपा के विधायक राणा रणधीर सिंह ने किया। इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई निजी हमले किए। दूसरी तरफ नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से सुन रहे थे और मुस्कुरा भी रहे थे।

अब बात करते हैं तेजस्वी के बारे में... तेजस्वी के बयान पर जदयू और भाजपा के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष से संयमित भाषा का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि निजी बातों की बजाय विकास की बातों पर चर्चा करनी चाहिए। विजय सिन्हा के आग्रह के बावजूद तेजस्वी शांत नहीं हुए और लगातार नीतीश कुमार पर निजी हमले करते रहे। सत्ता पक्ष की ओर से हो रही टोका-टोकी से नाराज तेजस्वी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, आप ऐसा करेंगे तो हम सदन चलने देंगे क्या, किसी को भी बोलने का मौका नहीं देंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई निजी टिप्पणियों और असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद ही सत्ता पक्ष के सदस्य शांत हुए और फिर उसके बाद नेता प्रतिपक्ष का भाषण शुरू हुआ। भोजन अवकाश का समय हो जाने के कारण सभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित करते हुए सभाध्यक्ष ने कहा कि जब सभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी तब नेता प्रतिपक्ष अपना भाषण जारी रखेंगे।

इससे पहले सुबह 11 बजे सभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले, माकपा और भाकपा के सदस्य कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में आ गए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के आग्रह पर विपक्ष के सदस्य कुछ देर के बाद ही अपनी-अपनी सीटों पर लौट गए।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो