लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बिहार के अररिया में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव को पीठ में हुआ भयंकर दर्द, पुलिस ने राजद नेता को कार तक पहुंचाया

By रुस्तम राणा | Updated: May 3, 2024 22:49 IST

वीडियो में तेजस्वी को दर्द और परेशानी में दिखाया गया है क्योंकि वह मंच की सीढ़ियों से नीचे चढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तेजस्वी को मंच से नीचे ले जाया गया और एक पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के सदस्यों ने उनकी कार तक मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव को अचानक पीठ में दर्द हुआ और चलने में कठिनाई होने लगीजिसके बाद उन्हें अपनी कार तक पहुंचने में पुलिसवालों की मदद लेनी पड़ीहालांकि वाहन के अंदर बैठने के बाद तेजस्वी ठीक लग रहे थे

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव जब शुक्रवार को बिहार के अररिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उन्हें अचानक पीठ में दर्द हुआ और चलने में कठिनाई होने लगी, जिसके बाद उन्हें अपनी कार तक पहुंचने में पुलिसवालों की मदद लेनी पड़ी।

एक वीडियो में तेजस्वी को दर्द और परेशानी में दिखाया गया है क्योंकि वह मंच की सीढ़ियों से नीचे चढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तेजस्वी को मंच से नीचे ले जाया गया और एक पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के सदस्यों ने उनकी कार तक मदद की।

हालांकि वाहन के अंदर बैठने के बाद तेजस्वी ठीक लग रहे थे और उन्होंने नारे लगा रहे लोगों और समर्थकों की ओर हाथ भी हिलाया, लेकिन यह स्पष्ट था कि बढ़ते पारे और अत्यधिक गर्मी में चुनाव प्रचार के कठिन कार्यक्रम ने उनके स्वास्थ्य पर असर डाला है।

हाल ही में, बिहार में तेजस्वी यादव की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी और एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें राजद नेता अपनी रैलियों के दौरान स्पीकर पर पीएम मोदी के पुराने भाषण बजाते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के पुराने भाषणों का इस्तेमाल कर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश करने का तेजस्वी का आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलोकसभा चुनाव 2024अररियाआरजेडीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो