लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Election 2024: 'जो बार-बार डर रहे हैं वही आ रहे हैं', अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 29, 2024 11:29 IST

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बार बार डर रहे हैं वहीं बिहार आ रहे हैं। हम लोग तो उनका स्वागत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज तेजस्वी यादव ने कहा जो डर रहे हैं वहीं बिहार आ रहे हैं बिहार में आज अमित शाह की कई चुनावी सभा होनी है

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बार बार डर रहे हैं वहीं बिहार आ रहे हैं। हम लोग तो उनका स्वागत करते हैं। तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों को इतना झूठ बोला है। उन्होंने क्या-क्या वादा किया था और हकीकत में क्या हुआ सभी ने देखा। उन्होंने कुछ काम नहीं किया, नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, पलायन, विशेष राज्य का दर्जा, चीनी मिल कुछ काम नहीं हुआ है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि यहां से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करना है और बिहार की जनता ने पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान में यह साबित भी कर दिया है। वहीं तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने लिखा कि देश का मुद्दा है। नौकरी, रोजगार, महंगाई, शिक्षा, चिकित्सा और विकास। लेकिन पीएम मोदी का मुद्दा है हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, श्मशान-कब्रिस्तान, गुड़-गोबर, मछली-तितली। 

बिहार में अमित शाह की कई चुनावी सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज बिहार में कई चुनावी सभाएं हैं। अमित शाह बेगुसराय के भाजपा उम्मीदवार व मंत्री गिरिराज सिंह के पक्ष में बेगुसराय से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में भी चुनावी सभा करेंगे।

बिहार में हैं 40 लोकसभा सीट

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी-एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री के साथ रक्षा मंत्री सभी बिहार का दौरा कर रहे हैं। वहीं, आरजेडी-और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी लगातार वोटरों के बीच अपनी चुनावी गारंटी बांट रहे हैं। दो चरण के मतदान में एनडीए और इंडिया गठबंधन अपने पक्ष में हवा चलने की बात कर रहे हैं। बताते चले कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली थी। एनडीए इस बार 40 की 40 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष