लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में लगाया ईडी द्वारा पत्नी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप, कहा - हमें उसे अस्पताल ले जाना पड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2023 18:27 IST

तेजस्वी ने कहा कि मेरी पत्नी अपनी गर्भावस्था के कारण एक अनियमित रक्तचाप से पीड़ित है। उसकी हालत तब और खराब हो गई जब ईडी के छापे ने उसे इतने लंबे समय तक एक ही जगह पर कैद रखा।

Open in App
ठळक मुद्देये दौर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के दौर से भी बहुत अलग है - तेजस्वी यादवईडी ने 30 मिनट में अपना काम पूरा करने के बावजूद मेरे आवास पर 15 घंटे बिताए- तेजस्वी यादवमुझे अपने पिता की वैचारिक प्रतिबद्धता और उनकी हिम्मत विरासत में मिली है- तेजस्वी यादव

पटना: ईडी के द्वारा हाल ही में लालू परिवार के ठिकानों पर की गई छापेमारी का दर्द उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को साल रहा है। इसको लेकर उन्होंने सदन में ईडी पर पत्नी राजश्री को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी ने 30 मिनट में अपना काम पूरा करने के बावजूद मेरे आवास पर 15 घंटे बिताए। तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में कहा कि हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और मुझे अच्छा लगेगा अगर हमें एक बेटी का आशीर्वाद मिले।

तेजस्वी ने कहा कि मेरी पत्नी अपनी गर्भावस्था के कारण एक अनियमित रक्तचाप से पीड़ित है। उसकी हालत तब और खराब हो गई जब ईडी के छापे ने उसे इतने लंबे समय तक एक ही जगह पर कैद रखा। आखिरकार हमें उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे अपने पिता की वैचारिक प्रतिबद्धता और उनकी हिम्मत विरासत में मिली है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि ‘ये दौर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के दौर से भी बहुत अलग है, जिनके साथ हमारे वैचारिक मतभेद थे। अब हम एक बदले की भावना देखते हैं जो राजनीति से परे दिखती है और अक्सर व्यक्तिगत हो जाती है। उन्होंने कहा कि ईडी ने 30 मिनट में अपना काम पूरा करने के बावजूद मेरे आवास पर 15 घंटे बिताए। जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामले में अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिनके घर पर उन्होंने 14 घंटे बिताए थे।

वहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा हमारे गठबंधन (नीतीश के साथ) में एक खाई के बारे में कल्पना कर रही थी और (एनडीए छोड़ने का) निर्णय करने के लिए नीतीश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे और क्या चाहिए। मेरे माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैंने इतनी कम उम्र में विपक्ष के नेता के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया है। वे (भाजपा) 2024 (लोकसभा चुनाव) में हार का सामना करने से डरे हुए हैं। 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो