लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा को बताया फेल, बोले- "वो इसके जरिये डूबते हुए करियर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 4, 2022 17:00 IST

भजयुमो प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि वो राजनीति में अपने डूबते हुए करियर को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का सहारा ले रहे हैं। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी सूर्या का राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला, बोले- पूरी तरह से फेल है भारत जोड़ो यात्रा तेजस्वी सूर्या ने कहा कि न तो राहुल गांधी राजनीति के प्रति गंभीर है और न ही कांग्रेस पार्टी अगर ऐसा होता तो राहुल गांधी और कांग्रेस हिमाचल-गुजरात के चुनाव में सरेंडर नहीं कर देते

मुंबई: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमुख और दक्षिण बेंगलुरु से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने मुंबई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में अपने डूबते हुए करियर को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का सहारा ले रहे हैं। इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। 

तेजस्वी सूर्या ने कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में पूरी तरह से विफल रही और महाराष्ट्र में इसका कोई असर नहीं होने वाला है। अगर राहुल गांधी सचमुच एक गंभीर नेता होते या काग्रेस पार्टी थोड़ा भी गंभीर होती तो वह हिमाचल और गुजरात चुनावों के लिए तैयार होते। लेकिन ऐसा नहीं है। वो भारत जोड़ी यात्रा जैसी फेल कोशिश से खुद को और कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं।"

राहुल गांधी पर बरसने के बाद तेजस्वी सूर्या ने उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना पर आरोपों की छड़ी लगा दी। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को भाजपा के साथ धोखा देने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो प्रमुख ने कहा कि मुंबई में शिवसेना (ठाकरे) का एक धड़ा अवसरवाद की राजनीति का शिकार हो गया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रवाद के प्रति उनकी कोई प्रतिबद्धता नहीं है। वे शिवसेना की जगह 'वसूली' सेना बन गए हैं। असली शिवसेना तो भाजपा के साथ है और एकनाथ शिंदे की अगुवाई में देश के लिए, महाराष्ट्र के लिए लगातार काम कर रही है।"

इसके साथ तेजस्वी सूर्या ने महाराष्ट्र की शिंदे-भाजपा सरकार को बेहद सफल सरकार बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों को महाविकास अघाड़ी के चंगुल में मुक्त कराकर उन्होंने बहुत बड़ा कार्य किया है। उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन जब चुनाव बाद साथ मिलकर सरकार बनाने का वक्त आया तो ठाकरे कांग्रेस और एनसीपी की गोद में बैठ गये।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता चाहती थी कि उद्धव ठाकरे को इस अवसरवादीता की सजा मिले और अंत में एकनाथ शिंदे जी ने ठाकरे के खिलाफ बिगुल फूंककर इसकी शुरूआत की। भाजपा ने नेक काम में एकनाथ शिंदे की मदद की और आज भाजपा और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना प्रदेश में मजबूती सराकार चला रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याराहुल गांधीकांग्रेसगुजरातशिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी