लाइव न्यूज़ :

बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में आए लोगों को तेज प्रताप की चेतावनी- समर्थन करने वाले भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किसकी है

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2023 17:27 IST

बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के आने से पहले विवाद शुरू हो गया है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर बागेश्वर धाम के समर्थन में सवर्ण सेना तैयार है तो वे भी अपनी सेना तैयार कर रहें हैं।

Open in App

पटना: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर राजनीति काफी गर्म है। राजद की तरफ से धीरेंद्र शास्त्री के आगमन का जोरदार विरोध किया जा रहा है। राजद कोटे के कई मंत्री और नेताओं के द्वारा धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया जा रहा है। वहीं मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनको भूलना नहीं चाहिए कि हमारी पहचान हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई ..हम सब हैं भाई भाई के रूप में है। 

वहीं, सवर्ण सेना के द्वारा सुरक्षा के लिए तैयार होने के बयान पर तेज प्रताप ने कहा कि अगर सवर्ण सेना तैयार है तो वे भी अपनी सेना तैयार कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि उनको मेरी ताकत का अंदाजा नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि बाबा बागेश्वर की सुरक्षा को लेकर कितना भी दावा कर लिया जाए लेकिन हमारी सेना भी उनको लेकर तैयार है। वो अगर बिहार आकर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई करेंगे तो हमलोग उनका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे और इसको लेकर हमारी सेना तैयार है। 

इसके साथ ही मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि बाबा का समर्थन करने वाले शायद भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किसकी है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन डीएसएस तैयार हैं। वैसे तो ये आरएसएस के विरोध में बनाया गया था, लेकिन अब ये हर उनलोगों को जवाब देना जो हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई में मतभेद पैदा करने का काम करेंगे। उनको हम लोगों का जोरदार विरोध करना होगा। डीएसएस का कहना है कि वो सभी धर्मों के सम्मान की नीति पर काम करता है और आगे भी करता रहेगा। 

इसी दौरान तेज प्रताप ने अपने पिता को भगवान की संज्ञा दी। लालू प्रसाद यादव के द्वारा अपने विधायकों के लिए दिए गए भोज के बाद मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि भगवान (लालू यादव) से सब विधायक मिलने आए हैं। दर्शन करने आए हैं। उन्होंने इस भोज में लालू प्रसाद यादव के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करने को लेकर टिप्स देने की बात कही।

टॅग्स :बिहार समाचारतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"